Sarkari Khabri Header

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 – 3500 Vacancies, Apply Online

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 के लिए आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से लिया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से Graduate Apprentice के लिए कुल 3500 Training Seats उपलब्ध कराई गई हैं। योग्य उम्मीदवार इस अवसर का लाभ लेने के लिए 17 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आवेदन से पहले इसकी पूरी जानकारी जानना जरूरी है। इस लेख में आपको Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 की Eligibility, Qualification, Age Limit, Application Fee, Important Dates, Stipend, Selection Process और आवेदन करने के तरीके से संबंधित जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

Canara Bank Apprentice Online Form 2026

Canara Bank Apprentice 2026 – Overview

सरल शब्दों में समझें तो यह नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि 12 महीने की Apprenticeship Training है। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹16,650 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इसके लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

विवरण जानकारी
संगठन Canara Bank
प्रोग्राम Graduate Apprentice (Apprentices Act, 1961), FY 2026-27
कुल Training Seats 3500
ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने
मासिक स्टाइपेंड ₹16,650
योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
आवेदन का तरीका सिर्फ ऑनलाइन (पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी)
नोटिफिकेशन की तारीख 25-09-2026

Canara Bank Apprentice 2026 : Important Dates

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 की आवेदन तारीख 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है और इसका अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 तक है।

Event Date
Online Application Start Date 01-10-2026
Online Application Last Date 17-10-2026
Eligibility Calculation Date 01-09-2026
Document Verification Date Notify Later
Merit List Date Notify Later

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 – State wise

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के तहत कुल 3500 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें कर्नाटक में 581, उत्तर प्रदेश में 409 और तमिलनाडु में 391 सीटें हैं, जबकि बिहार के लिए 122 सीटें रखी गई हैं। बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार ये रिक्तियां अस्थायी हैं और आवश्यकता के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है।

राज्य कुल सीटें स्थानीय भाषा
कर्नाटक 581 कन्नड़
उत्तर प्रदेश 409 हिंदी/उर्दू
तमिलनाडु 391 तमिल
आंध्र प्रदेश 247 तेलुगु/उर्दू
केरल 240 मलयालम
महाराष्ट्र 205 मराठी
पश्चिम बंगाल 150 बंगाली/नेपाली
तेलंगाना 134 तेलुगु/उर्दू
बिहार 122 हिंदी/उर्दू
हरियाणा 114 हिंदी/पंजाबी
मध्य प्रदेश 110 हिंदी
झारखंड 74 हिंदी/संथाली

Category wise Vacancy Details

Category Vacancy
SC 553
ST 226
OBC 845
EWS 335
UR 1541
Total 3500

आवेदन करने से पहले जरूरी बातें

Canara Bank Apprentice Eligibility 2026 & Qualification

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त Graduation Degree होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी की हो। सभी पात्रता की जांच 01 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Canara Bank Apprentice Age Limit 2026 & Age Relaxation

Canara Bank Apprentice 2026 की Age Limit की बात करे तो न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल है। जन्म 02-09-1998 से 01-09-2006 के बीच होना चाहिए। दोनों तारीखें शामिल हैं।

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
PwBD (Persons with Disabilities) 10 Years
Widow, Divorced or Legally Separated Women (who have not remarried) Up to 35 Years for General/EWS, 38 Years for OBC, and 40 Years for SC/ST

ध्यान दें : General और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। SC/ST/OBC उम्मीदवारों को मिलने वाली आयु छूट अन्य लागू छूट के साथ जोड़ी जा सकती है। Age Relaxation का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को Document Verification के समय संबंधित प्रमाण पत्र की Original Copy के साथ उसकी Photocopy भी प्रस्तुत करनी होगी।

Canara Bank Apprentice Application Fee

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए Application Fee की बात करें तो SC, ST और PwBD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया यह शुल्क Refundable नहीं होगा।

Category Fee / Intimation Charges
SC / ST / PwBD Nil
All Other Candidates ₹500 (Including GST)

भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा। इसके लिए Debit Card (RuPay, Visa, MasterCard, Maestro), Credit Card, Internet Banking, IMPS और Cash Card या Mobile Wallet का विकल्प है। भुगतान के बाद Back या Refresh बटन न दबाएं, वरना दो बार पैसे कट सकते हैं।

Canara Bank Apprentice Selection Process 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली State-wise Merit List से किया जाएगा। इस भर्ती में किसी तरह की Written Exam या Interview नहीं होगा। हालांकि, अंतिम रूप से चयनित होने से पहले उम्मीदवारों को Document Verification, Local Language Test और Medical Fitness की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Minimum Marks Required

Category Minimum Marks in 12th / Diploma
General / OBC / EWS 60%
SC / ST / PwBD 55%

Local Language Test

जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं या 12वीं की ऐसी मार्कशीट या प्रमाण पत्र है जिसमें चुनी हुई स्थानीय भाषा पढ़ना लिखा हो, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। बाकी उम्मीदवारों को Document Verification के समय टेस्ट देना होगा। टेस्ट में फेल होने पर Apprentice नहीं बनाया जाएगा।

Canara Bank Apprentice Stipend 2026

आपको बता दे कि, Apprenticeship के दौरान हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 10,500 रुपये Canara Bank देगा और 6,150 रुपये केंद्र सरकार का हिस्सा है, जो सीधे बैंक खाते में DBT से आएगा।

Canara Bank Apprentice 2026 Required Documents

यदि आप Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी documents को तैयार रखनी चाहिए :

ऑनलाइन आवेदन के लिए Photo और Signature की शर्तें

आवेदन करने से पहले फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हाथ से लिखा घोषणा पत्र स्कैन करके तैयार रखें। चारों फाइल JPG या JPEG में होनी चाहिए।

Document File Size Other Requirements
Color Photograph 20 KB to 50 KB 4.5 cm x 3.5 cm, Recent Photo, White or Light Background
Signature 10 KB to 20 KB Black Pen on White Paper, 140 x 60 Pixels (Preferred)
Left Thumb Impression 20 KB to 50 KB Black or Blue Ink on White Paper, 240 x 240 Pixels (Preferred)
Handwritten Declaration 50 KB to 100 KB In English Only, 800 x 400 Pixels (Preferred)
Compress Image Click Here Reduce Photo Size Here

ध्यान दे : हस्ताक्षर और घोषणा पत्र Capital Letters में नहीं होने चाहिए। घोषणा पत्र उम्मीदवार को खुद अपने हाथ से लिखना है।

घोषणा पत्र का वाक्य

Official Notification में दिया वाक्य यह है : “I, (उम्मीदवार का नाम), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

Canara Bank Apprentice Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें

यदि आप Canara Bank Apprentice Online Form 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सभी चरणों को ध्यान से पूरा करें। इन steps की मदद से आप अपना ऑनलाइन आवेदन आसानी से submit कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले nats.education.gov.in पर जाकर अपना Registration पूरा करें और NATS Profile को 100% Complete करें। मिलने वाली Enrollment ID को सुरक्षित रखें।
  2. अब canarabank.bank.in की वेबसाइट पर जाएं और Careers → Recruitment सेक्शन खोलें।
  3. यहां “Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961 for FY 2026-27” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. नए उम्मीदवार “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई Basic Details भरें।
  5. Registration पूरा होने के बाद आपको Provisional Registration Number और Password मिलेगा। इसकी जानकारी आपके Registered Email और Mobile Number पर भी भेजी जाएगी।
  6. Application Form में अपनी NATS Enrollment ID दर्ज करें और जिस State के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनकर District Preference भरें।
  7. अब निर्धारित Format और Size के अनुसार Photograph, Signature, Left Thumb Impression और Handwritten Declaration अपलोड करें।
  8. “SAVE AND NEXT” पर क्लिक करके आवेदन में भरी सभी Details को अच्छी तरह जांच लें। Final Submit करने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  9. जिन उम्मीदवारों के लिए Application Fee लागू है, वे उपलब्ध Online Payment विकल्प से शुल्क जमा करें।
  10. आवेदन पूरा होने के बाद e-Receipt और Application Form का Printout निकालकर सुरक्षित रख लें। इसे Canara Bank को भेजने की आवश्यकता नहीं है।

Important Links

Conclusion

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में 12 महीने की Apprenticeship Training करने का अवसर मिलेगा। Training के दौरान हर महीने ₹16,650 का Stipend दिया जाएगा और Training पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र भी मिलेगा। हालांकि, यह नियमित या स्थायी नौकरी नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर लें।

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 – FAQ

1. Canara Bank Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें?

पहले NATS Portal पर Registration करके अपनी Profile Complete करें और Enrollment ID प्राप्त करें। इसके बाद Canara Bank की वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर Application Form भरें। जरूरी Documents और Photo Upload करके लागू Fee जमा करें और अंत में Application Form का Printout सुरक्षित रखें।

2. Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में कितनी Vacancy है?

इस भर्ती में कुल 3500 Training Seats उपलब्ध हैं। राज्यवार देखें तो कर्नाटक में सबसे अधिक 581 सीटें, उत्तर प्रदेश में 409, तमिलनाडु में 391 और बिहार में 122 सीटें निर्धारित की गई हैं।

3. Canara Bank Apprentice 2026 के लिए Eligibility क्या है?

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके पास किसी भी विषय में Graduation Degree होनी चाहिए। डिग्री 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी की गई हो। आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और NATS Profile पूरी तरह Complete होना जरूरी है।

4. Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 का Age Limit क्या है?

आयु की गणना 01-09-2026 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी—SC/ST को 5 वर्ष, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष।

5. Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का Qualification क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में Graduation Degree होना जरूरी है। यह डिग्री भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। Graduation 01 जनवरी 2023 से पहले नहीं और 01 सितंबर 2026 के बाद नहीं पूरी की गई हो। इसके अलावा, 12वीं या Diploma में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।

6. Canara Bank Apprentice Stipend 2026 कितना है?

12 महीने की Apprenticeship Training के दौरान उम्मीदवार को हर महीने ₹16,650 का Stipend दिया जाएगा। इसमें ₹10,500 Canara Bank की ओर से और ₹6,150 सरकार की ओर से मिलेगा। सरकारी हिस्सा DBT के माध्यम से सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top